आज बुधवार को हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडी चौकी के समीप उत्तर प्रदेश की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस रूपेडिहा (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास बस खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस के पलटने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बस के कंडक्टर और एक बच्ची की मौत हो गई। घायलों का उपचार हरिद्वार के जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में अधिकांश नेपाली मूल की सवारियां थी। इसी के साथ दो घायलों को हायर सेंटर रेफर भी किया गया है। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों को हेड इंजरी के चलते उनको एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को फ़्रैक्चर आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 लोग थे सवार

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


