उत्तरकाशी के फीताड़ी गांव में भीषण आग, 12 घर जलकर राख, 3 मवेशियों की मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें 12 आवासीय भवन जलकर राख हो गए, जबकि तीन गाय जिंदा जल गईं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर तहसील प्रशासन, पुलिस और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हैं और उनके बीच दूरी भी कम है, जिससे आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।

ग्राम प्रधान के अनुसार, 12 आवासीय भवनों में आग लगने की पुष्टि हुई है। वहीं, आसपास के अन्य लकड़ी के मकानों को देखते हुए अब भी बड़े अग्निकांड का खतरा बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई थीं और राहत कार्य जारी है।

इधर, कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment