मसूरी , अगर आप भी राहगीरों की मदद के लिए उन्हें लिफ्ट दे देते हैं तो सावधान हो जाएं। मसूरी में भाई-बहन ने लिफ्ट मांगकर गाड़ी के सीट कवर में रखे दो लाख 88 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित कैमल बैक निवासी बृजेंद्र सिंह ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई। 14 मार्च को हुई इस चोरी के तीसरे दिन पुलिस ने दोनों आरोपी भाई-बहनों को रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पीड़ित बृजेंद्र सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप था कि 14 मार्च को सांझा दरबार कैंपटी रोड से मसूरी की तरफ आते समय जीरो प्वाइंट के पास एक लड़के और एक लड़की ने उससे लिफ्ट मांगी।


