Ad image

हिमनी गांव में भालू के हमले से युवक की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कर्णप्रयाग के दूरस्थ गांव हिमनी में भालू के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार को भालू ने गांव के निवासी उमराव सिंह (पुत्र खड़क सिंह) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घायल अवस्था में ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है और वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment