आम आदमी पार्टी ने कोटद्वार जाकर जाना घायलों का हाल

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
देहरादून। आम आदमी पार्टी के एक शिष्टमंडल ने प्रदेश संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पौड़ी बस दुर्घटना के घायलों को देखने के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल में जाकर घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। घायलों और उनके परिजनों ने मुलाकात के दौरान बातचीत में अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने  के साथ अस्पताल में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। उनका कहना था कि घायलों को समय से भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री जी इस अस्पताल में घायलों को मिलने आये थे। मुख्यमंत्री जी के दौरे के बाद भी मरीज एवं उनके परिजनों का अस्पताल प्रशासन द्वारा उचित सुविधाओं से वंचित रखना अपने आप मे एक बहुत बड़ा सवाल है। इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तराखंड सरकार एवं प्रशासन का ढांचा पूरी तरीके से चरमरा गया है।
आम आदमी पार्टी ने मरीजों के परिजनों की मांग पर दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराने एवं हर सम्भव मदद के लिए साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश संगठन समन्वयक श्री जोत सिंह बिष्ट जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश शर्मा जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजू मौर्य जी, अशोक सेमवाल,जिलाध्यक्ष श्री गौरव रावत जी, श्री राजेन्द्र जजेड़ी जी, कुमारी हर्षिता चमोली जी, श्री विजय पाठक जी आदि लोग उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment