आप ने एक और सूची जारी की, कांग्रेस 16 को जारी करेगी पहली सूची।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी गई है। आप अबतक 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकी राज्य के मुख्य दल कांग्रेस और भाजपा अब तक एक भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई। माना जा रहा है की कांग्रेस अपनी पहली सूची 16 जनवरी को जारी कर सकती है जबकी भाजपा की कोर कमेटी भी प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर चुकी है हालांकी उस पर अंतिम मूहर दिल्ली में ही लगेगी।

विधानसभा चुनाव के लिये आप ने जारी की तीसरी सूची, यहां पढ़े प्रत्याशियों की सूची-


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। नौ प्रत्याशियों की घोषणा इस सूची में की गई है। अब तक 70 में से 51 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का नाम नई सूची में भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में पार्टी ने उन्हें उतारा है।
शुक्रवार को प्रदेश में आप के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीसरी सूची जारी करते हुए आगामी चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं। देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, पुरोला से प्रकाश कुमार, मसूरी से श्याम बोरा, सहसपुर से भरत सिंह, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, झबरेड़ा से राजू विराटिया, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे और नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
ईसाई समुदाय ने की टिकट की मांग.
राज्य सरकार के प्रति एंग्लो इंडियन विधायक का पद समाप्त किए जाने को लेकर मसीह शांति सेना ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही सेना ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर पार्टी से संगठन के सदस्यों को टिकट देने की मांग की है।

 

Share This Article
Leave a Comment