Ad image

इस जिले में 24 अगस्त को बंद रहेंगे कक्षा 01 से 12 तक के सभी स्कूल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश से जगह-जगह टूट-फूट और भूस्खलन को लेकर खबरें सामने आ रही हैं वहीं मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त को जनपद में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान  विभाग ने सभी सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 24.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।

Share This Article
Leave a Comment