Ad image

आशीष बलोधी बने व्रेस क्लब के अध्यक्ष

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कोटद्वार। प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुधींद्र नेगी, सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र असवाल एवं पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जिलासूचना अधिकारी बद्रीश नेगी की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में आशीष बलोधी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं राजेश सेमवाल को सचिव चुना गया।

अन्य पदों में उपाध्यक्ष पद पर दीपक सुयाल, सहसचिव पद पर रोहित लखेड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर विमल ध्यानी को चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रमोहन शुक्ला, राजेन्द्र शिवाली, विवेक बनियाल, दिनेश पाल गुंसाई, नरेन्द्र सिंह नेगी, पंकज पसबोला, जगमोहन रावत, नरेश थपलियाल, रणवीर चौहान, चन्द्रेश लखेडा, विभु ग्रोवर, शराफत अली, नरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद दुदपुड़ी, कमल बिष्ट को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद समस्त पत्रकारों ने चुने हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।इस मौके पर कोटद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, राजगौरव नौटियाल, सुभाष नौटियाल, अजय खंतवाल सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment