Ad image

समीक्षा अधिकारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन करेंगे बलवंत सिंह जयादा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक में संघ के अध्यक्ष श्री जीत मणी पैन्यूली के के उत्तराखंड सचिवालय संघ में उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत दिए गए इस्तीफे के कारण अग्रिम कार्रवाई हेतु बैठक का आयोजन किया गया

बैठक का संचालन समीक्षा अधिकारी संघ के महासचिव श्री प्रमोद कुमार ने किया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह जयादा ने इस बैठक की अध्यक्षता की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनवरी 15 से 25 जनवरी के मध्य नई कार्यकारिणी के गठन हेतु अग्रिम कार्यवाही जैसे आम सभा की जाएगी तब तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह समीक्षा अधिकारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन करेंगे

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र रतूड़ी मनोज भट्ट आदि उपस्थित थे उपाध्यक्ष राजेंद्र रतूड़ी ने कहा कि जनवरी माह में उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ का पुनर्गठन किया जाएगा तब तक श्री पैन्यूली जी के स्थान पर श्री बलवंत सिंह जयादा समीक्षा अधिकारी संघ का अध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment