भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

डी पी उनियाल गजा भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है , मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व व जनपद अध्यक्ष राजेश नौटियाल के

निर्देशानुसार मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा की गई है जिसमें मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र रणाकोटी, दिनेश उनियाल, ओमप्रकाश रुडोला, धूम सिंह चौहान, को बनाया गया है जबकि महामंत्री राजेश रावत व ज्योति पंत तथा मंत्री जोत सिंह असवाल, श्रीमती प्रियंका चौहान, कांता रावत,रमेश नयाल, आरती देवी व कोषाध्यक्ष अरविंद सती को बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने भा ज पा गजा के सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वह पार्टी नेतृत्व की रीति नीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेंगे,

Share This Article
Leave a Comment