बड़ी खबर: किसान नेता राकेश टिकैत को बम से उड़ाने की धमकी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर है। इस धमकी के बाद किसानों में हड़कंप की स्थिति है। जबकि प्रशासन टिकैत की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने में जुट गया है।
भारतीय राजनीति में किसान आंदोलन के पर्याय बने महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे और भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पिछले वर्ष तब चर्चा में आए थे जब उनके नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली को भेज दिया था तब किसानों के आंदोलन के आगे सरकार पस्त दिख रही थी तब भी टिकैत को कई बार धमकियों से दो-चार होना पड़ा था बावजूद इसके वह आंदोलन से हटे नहीं। जब आंदोलन में लोग छपने लगे थे तब टिकैत ने मोर्चा संभाल कर किसानों को टूटने नहीं दिया । अब उनको धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। इस बाबत प्रशासन जांच में जुट गया है जबकि टिकैत की सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment