उत्तराखंडराजनीति

प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा फिसड्डी

बुद्धि सिंह पंवार की ईमानदार छवि से पार्टी को हो सकता है लाभ

शांति देवी रावत,सुरेशरमोलासहित भाजपा में एकदर्जन दावेदार
कांग्रेसविजयपाल सजवाण पर खेलगीदांव तो आप ने कोठियाल को अनायाउम्मीदावार

उत्तरकाशी। आम आदमी पार्टी की ओर से गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कर्नल अजय कोठियाल के नाम की घोषणा करने के बाद सियासी पारा और गरम हो गयाहै। कर्नलकोठियाल आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री काचेहरा भी हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पर ही दांव खेलेगी, यहतय है। लेकिन भाजपा अभी अनिर्णय की स्थिति में है। हालांकि पार्टी के दोबार जिलाध्यक्ष रहे एवं राज्य बनने के बाद हुएपहले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे बुद्धि सिंह पंवार इसबार बेहद सक्रिय हैं। उनका विश्वास है किपार्टी उनकीवरिष्ठता की अनदेखी नहीं करेगी। इस बीच टिकट की प्रत्याशा में वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटे हैं।

कांग्रेस के पास मजबूत सांगठनिक ढांचा नहीं होने के बाद भी पूर्व विधायकविजयपाल सजवाण का अपना बड़ा नेटवर्क है। इसी के बूते वह करीब एक साल से घर-घर तक पहुंच रहे ळैं। वहीं आम आदमी पार्टी का संगठनात्मकढांचा भी नहीं के बराबर है। बावजूद इसके कर्नल कोठियाल यूथ फाउंडेशन के सदस्यों केसहारे स्वयं को मजबूत करने में जुटे है। आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री को चेहरा होने सेवह जहां बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं,वहीं यहीबात उनका कमजोर पक्ष भी है। उन्हें सूबे की सभी सत्तर सीटों पर भी प्रचार के लिएजाना होगा।ऐसे में वह गंगोत्री सीटपर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे मेंवह व्यक्तिगतसंपर्क करने में पिछड़ जाएंगे औरयहीउनकी बड़ी कमजोरी साबित होगी।

कांग्रेस के वियजपाल सजवाण का व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा प्रभाव है।लेकिन कांग्रेस के पास संगठनात्मक ढांचा नहीं है। यह उनकी कमजोर कड़ी रहेगी। हालांकि वह प्रचार में अभीसबसेआगे दिख रहे हैं। भाजपा से टिकट को लेकरअभी संशय की स्थिति है। हालांकि पार्टी में टिकट के दावेदारों की संख्या एकदर्जन से भी ज्यादा है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार एवं कांग्रेस के रास्ते भाजपा में आए भटवाड़ी के पूर्व प्रमुख सुरंश चौहान को गंभीर दावेदारों में गिना जा रहा है। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के विधायक रहे स्वर्गीय गोपाल रावत की पत्नी शांति देवी को भी एक वर्गदावेदार के रूपमें पेश कर रहा है।उनका तर्कहै कि इससे पार्टी को सहानुभूति लहर का पुायदा मिलेगा। इसके साथ हीपवन नौटियाल,सूरत राम नौटियाल,सुरेंद्र रावत,जयवीरचौहान,लोकेंद्र बिष्ट, किशोर भट्ट के नाम भी दावेदारों की सूची में है।

 

पार्टी टिकट परपहलेचुनाव लड़ चुके बुद्धि सिंह पंवार इस बीच लगातार जनता से लेकरपार्टी नेतृत्व के संपर्क में है। वह पूरे विधानसभा क्षेत्र के करीब हरगांव का भ्रमण कर चुके हैं। उन्हें विश्वास है कि पार्टी उन पर ही भरोसा करेगी। इसकी वजह भी साफ है। पंवार की छवि ईमानदार एवं संघर्षशील नेताओं में की जाती है। युवाओं से लेकर बुर्जर्गों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। व्यक्तिगत स्तर परउनकी ईमानदार छवि और कर्मठता को पार्टी ने तवज्जो देते हुएउन पर भरोसा किया तो गंगोत्री विधानसभा में कमजोरदिखती भाजपा बड़ाउलटफेर कर सकती है। बशर्ते पार्टी कांग्रेसऔर आम आदमी पार्टी की तरह समय सेप्रत्याशी घोषित कर दे। ऐसा होने परपार्टी प्रत्याशी और तेजी से काम कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button