ब्रेकिंग न्यूज : सोन नदी में फंसे लोग , सकुशल रेस्क्यू

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम देहरादून से सूचित कराया गया कि सोन नदी नेपाली फार्म में कुछ लोग नदी में फस गए है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ऋषिकेश की डीप डाइविंग टीम एसआई कवीन्द्र सजवाण के हमराह तुरंत मौके पर पहुची और टीम द्वारा एक महिला व तीन पुरुष को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

एसआई कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि महिला नाम सुनीता कश्यप पत्नी श्री राजपाल कश्यप , राजपाल कश्यप पुत्र श्री राम सिंह कश्यप व कृष्णा थापा पुत्र श्री राम बहादुर थापा।ये तीनो एक ही स्थान, साहबनगर, छिद्दरवाला के निवासी है , जो अपनी गाय ढूंढते हुए यहाँ पहुचे और नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से नदी के बीच इस टापू में फस गए। वही तीसरा व्यक्ति, नाम दीपक पुत्र श्री वीरेंद्र निवासी बदरपुर बताया गया।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment