Ad image

अनुपयोगी प्लास्टिक को ला रहे उपयोग में बना रहे डोकरिया आदि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून  में हेस्को संस्थान में नमामि गंगे के तहत बिहार और झारखंड के पुरुष और महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट बनाने का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें मास्टर ट्रेनर सुषमा बहुगुणा और संजय बहुगुणा के द्वारा कुरकुरे चिप्स बिस्किट आदि के रेपरों से जिनके द्वारा कि पर्यावरण को नुकसान हो रहा है

उनके द्वारा टोकरी फूलदान पेन दान डस्टबिन और गृह सज्जा की सामग्रियां बनानी सिखाई जा रही हैं  इस अवसर पर  डॉ अनिल प्रकाश जोशी कहा कि नमामि गंगे के अंतर्गत  पूरे देश में जगह-जगह लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा तथा डॉ किरन नेगी ने कहा कि संस्थान के माध्यम से अभी कई गांव और शहरों में स्वच्छता अभियान संबंधी प्रशिक्षण दिए

जाएंगे। डॉo हिमानी  पुरोहित ने कहा कि संस्थान के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी कई जगह  नमामी गंगे के तहत स्वच्छता प्रोग्राम किए जाएंगे। पांच दिवसीय नमामि गंगे के अंतर्गत समापन कार्यक्रम में हेस्को संस्थान के प्रमुख पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी जी ने विस्तार से बताएं कि किस प्रकार से नमामि गंगे अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में और उत्तराखंड में कार्यक्रम चलाए जाएंगे

Share This Article
Leave a Comment