उत्तराखंडसामाजिक

गढ़वाल ट्रैकिंग एसोसियन के पदाधिकारी मिले जिलाधिकारी को।

एक्सप्लोर उत्तरकाशी के नाम से ट्रैकिंग की परमिशन के बनी सिंगल विंडो शुरुआती दौर से विवादों के घेरे में रही। टूर ऑपरेटरों के सुविधा के बजाए परेशानी का सबब बनी नई पर्यटन वेबसाइट।


ट्रैकिंग की परमिशन के बनी सिंगल विंडो शुरुआती दौर से विवादों के घेरे में रही। साहसिक पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अपनी एसोसिएशन के माध्यम से जिला पर्यटन अधिकारी से अपनी परेशानी साझा करते रहे लेकिन समाधान न मिलता देख जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मिले।
गढ़वाल ट्रैकिंग एसोसियन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा और सचिव मनोज रावत ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता सकारात्मक रही जो परेशानी हमें हो रही थी जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को तत्काल निर्देश दे कर वेबसाइट में संशोधन को कहा । वार्ता में एसोसियन के उमेद व अन्य पदाधिकारियों के अलावा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button