Ad image

बाल वैज्ञानिकों ने किया गांवो का भ्रमण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

विकास खंड चम्बा के अमर शहीद स्व सोहनलाल सेमवाल राजकीय इंटर कालेज नागदेव पथल्ड के बाल वैज्ञानिकों ने कालेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता डा विजय किशोर बहुगुणा के निर्देशन में निकटवर्ती गांवों का भ्रमण कर मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के उपाय पर शोध परियोजना से ग्रामीणों से रूबरू हो कर जानकारी हासिल की है।

छात्रों ने ग्रामीणों से रूबरू हो कर जानवरों से खेती और बागवानी को होने वाली क्षति के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनको फसलों को नुक़सान से बचाने के तरीके भी बताये गये। जंगली जानवरों के भय से तथा आक्रमण से मनुष्य स्वयं भी प्रभावित हो रहा है। छात्र छात्राओं ने ग्राम स्वाडी,कोटी ,इंडवालगांव, कुम्हार गांव, एवं मुडाणगांव के ग्रामीणों से अपने विचार साक्षा किए। परियोजना का प्रदर्शन विकास खंड स्तर से जनपद व राज्य स्तर तक किया जाता है बाल वैज्ञानिक कु . मानसी एवं शिवांग सकलानी इस परियोजना पर कार्य कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment