Ad image

सहपाठी ने ही मारी थी छात्रा को गोली, अभियुक्त की तलाश जारी

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान से समान खरीद रही थी, तभी उसके सहपाठी ने गोली मारदी।

 

जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई है। मामले से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश की जा रही है।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतिका की पहचान वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। वंशिका देहरादून के सिद्धार्थ कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी। और यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी।

 

गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया।

 

वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश में जुट गई है। साथ ही युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जवान बेटी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share This Article
Leave a Comment