Ad image

देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन: सचिवालय घेराव जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

देहरादून। चुनाव संबंधी अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सचिवालय घेराव के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सुभाष रोड स्थित आयकर कार्यालय के पास रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर ही धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग भी की जा रही है।

इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से जुलूस के रूप में सुभाष रोड पहुंचे। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

प्रदर्शन से जुड़ी नई जानकारी सामने आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। ताजा घटनाक्रम और मौके से जुड़े अपडेट के लिए खबर के साथ बने रहें।

Share This Article
Leave a Comment