गांव-गांव चले कांग्रेस कार्यकर्ता

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

उत्तरकाशी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा “गांव गांव कांग्रेस” अभियान के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर रात्रि प्रवास कर जनजागरण अभियान चलाया गया। भ्रमण ओर रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गहन मंत्रणा की।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा संचालित किए जा रहे तीन दिवसीय “गांव-गांव कांग्रेस” अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता से विचार-विमर्श कर उनकी समस्याओं को सुनना, उनके विचार और सुझावों को पार्टी घोषणा पत्र में शामिल करवाने के साथ संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का है। आगामी चुनाव के लिए विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की लोकप्रियता ओर मिलनसार व्यवहार को देखते हुए लोगों का अपार जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। निश्चित ही वे अपार बहुमत से जीतकर गंगोत्री के मिथक को कायम रखते हुए सूबे में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस की वापसी होने जा रही है। भाजपा का कोई भी प्रत्याशी हो सत्ता विरोधी लहर में उनकी हार निश्चित है। राज्य की जनता भाजपा की नीतियों से सबक ले चुकी है, जो वायदे पिछले विधानसभा चुनाव में किये गए थे उन पर भाजपा सरकार फिसड्डी साबित हुई है। वहीं मजबूत विपक्ष के तौर पर कांग्रेस 2017 का चुनाव हारने के वावजूद शुरू से ही सक्रिय रही है। बात करें गंगोत्री विधानसभा की तो यहां कांग्रेस का हर साथी हर जगह जाकर लोगों से संवाद करने का कार्य कर रहा है। 2017 में भाजपा ने डबल इंजन जी एवज में जो वायदे यहां किए थे उन पर कोई काम नही हुआ है, अब लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा की विदाई करनी है।”
इस दौरान गांव-गांव में स्थानीय लोगों द्वारा कांग्रेस के प्रति जबरदस्त रुझान देखने को मिला। निश्चित ही 2022 में कांग्रेस मजबूती से वापसी कर रही है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण स्तर के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment