Ad image

33 वर्ष 19 दिन की शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुई मीना देवी…

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिला सूचना कार्यालय उत्तरकाशी में टेक्नीकल सहायक के पद पर कार्यरत रही श्रीमती मीना देवी 33 वर्ष 19 दिन की शासकीय सेवा के उपरांत आज दिनांक 30 नवंबर 2024 को अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं।

अपने संपूर्ण सेवाकाल में श्रीमती मीना देवी ने पूरी प्रतिबद्धता व ईमानदारी से शासकीय कार्यों का संपादन किया। विभाग के कार्मिकों द्वारा जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती मीना देवी को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी कार्मिकों ने श्रीमती मीना देवी की सराहनीय सेवाओं एवं व्यवहार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment