Ad image

साईं सृजन पटल के संयोजक डा.तलवाड़ ने वैष्णवी और साम्भवी को किया सम्मानित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून: साईं सृजन पटल के संयोजक डा.के.एल.तलवाड़ ने आर.के.पुरम की दो बेटियों वैष्णवी और साम्भवी को सम्मानित किया। इन्होंने दीपावली के अवसर पर कुमाऊं की अनुष्ठानिक लोक कला का अत्यंत आकर्षक प्रदर्शन किया था।

डा.तलवाड़ ने सम्मान समारोह में कालोनीवासियों को अवगत कराया कि उनके द्वारा एक मासिक न्यूज लैटर “साईं सृजन पटल” नाम से प्रकाशित किया जा रहा है,जिसमें उत्तराखंड की उभरती प्रतिभाओं के कार्यो को सचित्र प्रकाशित किया जा रहा है।

वैष्णवी और साम्भवी द्वारा बनाई गई ‘ऐपण’ कला को एक लेख के रूप में न्यूज लैटर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर इन बेटियों को न्यूज लैटर की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। सह संपादक अंकित तिवारी सहित कालोनीवासियों इन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a Comment