Ad image

सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हल्द्वानी।उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहाड़ी अचंलों से रोजाना दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्दूचौड़ में इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से नेशनल हाईवे की तरफ आ रही मोटरसाइकिल को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।

Share This Article
Leave a Comment