Ad image

बाहर वाली के चक्कर में दी जान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

खबर हल्द्वानी से है। जहाँ एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में अपनी जान दे दी। युवक दो बच्चों का बाप है। जान देने से पहले युवक ने खुद को बाथरूम में बंद किया और फिर वीडियो बनाई। वीडियो में उसने एक महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जान दी। आनन-फानन में परिजन उसे सुशीता तिवारी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी युवक अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता था। उसका बड़ा लड़का दूसरे राज्य में नौकरी करता है। जबकि युवक ऑटो चलाता है। बताया जा रहा है कि, कुछ समय पहले उसकी पत्नी बीमार हुई तो उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ अन्य मरीज के साथ एक और महिला तीमारदारी में थी। इस दौरान बातचीत शुरू हुई। जान देने से पहले मृतक द्वारा बनाये वीडियों में आरोप लगाया कि उपचार के दौरान महिला ने उससे नजदीकी बढ़ाई। जबकि वह जानती थी कि वह शादीशुदा है और उसके दो जवान बेटे भी है। इसके बाद जब दोनों बातें करने लगे तो थोड़े दिनों में दोनों लापता होगये। इस बीच महिला युवक को अपने एक रिश्तेदार के यहां लेकर गई। जिसके बाद दोनों के बीच की पोल कुछ दिनों में खुल गई। मोत से पहले बनाए वीडियो में युवक ने कहा उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। अब वहन अपने परिवार को मुंह दिखाने तायक रहा, न रिश्तेदारों में और न ही ऑटो स्टैंड में इसीलिए वह जान दे रहा है और इसकी जिम्मेदार सिर्फ उसकी प्रेमिका है। परिजनों का कहना है कि वह आरोपी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

Share This Article
Leave a Comment