
उत्तरकाशी। खमाखाल–सिलोडा सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही असहमति पर विराम लगाते हुए ग्राम पंचायत मुखमाल, सिलोडा और चाका के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार का विवाद नहीं किया जाएगा और दोनों पक्ष आपसी सहमति से आगे बढ़ेंगे।
बैठक की अध्यक्षता वन विभाग के श्री अभिषेक शाह, राजस्व विभाग के पटवारी श्री रोशन लाल तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता श्री योगेश कुमार ने की। विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि ग्राम सभा सिलोडा की ओर से चाका-रेमनू गांव के लिए सहमति पत्र दिया जाएगा, जबकि ग्राम चाका की ओर से भी ग्राम सिलोडा को सड़क निर्माण के संबंध में विवाद न करने का लिखित आश्वासन दिया जाएगा।
बैठक में मौजूद दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया कि भविष्य में सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुखमाल के प्रधान श्री तिरलोक सिंह, ग्राम पंचायत सिलोडा से प्रधान प्रतिनिधि मनोज राणा, दिनेश राणा, सुरबीर सिंह राणा, उमेद सिंह राणा, प्रेम सिंह राणा, दयाल सिंह राणा, सूरज सिंह राणा, रतन सिंह राणा, बलबीर सिंह राणा और चैन सिंह राणा उपस्थित रहे।
मुखमाल गांव से प्रेम सिंह राणा, चंदन सिंह राणा, कृपाल सिंह राणा, खेमराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुभाष राणा और यशपाल राणा मौजूद रहे। चाका गांव से श्रीमती कौशा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की।
बैठक में राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पवार, जिला पंचायत प्रतिनिधि रविंद्र पवार, राजीव पवार, व्यापार मंडल लंबगांव के अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राणा, देवराज शाह, पूर्व प्रधान घोड़पुड़ बलबीर सिंह नेगी तथा पंकज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आपसी सहमति से अब सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।





