Ad image

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों को निर्देशानुसार सूची में जोड़ने की हिदायत दी

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी: जिले में 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने की प्रक्रिया निर्वाचक नामावली के आलेख्य के प्रकाशन के साथ आज से प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक रूहेला ने निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत में जिला मुख्यालय के राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज एवं रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्धारित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बीएलओ को तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों पर दावो और आपत्तियां प्राप्त करने तथा 1 जनवरी 2024 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अर्ह लोगों के नाम सूची में जोड़ने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने ही हिदायत दी।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक रूहेला ने निर्वाचन नामावली का विशेष पुनरीक्षण किए जाने के लिए नामावली का आलेख्य प्रकाशित करते हुए बताया है कि यह आलेख्य आगामी 9 दिसंबर तक निर्वाचन कार्यालय एव बी.एल.ओ. के पास आम लोगों के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगा और इसी तिथि तक नाम जोड़े जाने, हटाए जाने के संबंध में आपत्तियां व दावे प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामावली के पुनरीक्षण हेतु नवंबर माह में चार, पांच, पच्चीस एवं छब्बीस तारीख को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर ही मौजूद रहेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों को निस्तारण 26 दिसंबर तक करने के बाद आगामी पांच जनवरी 2024 को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment