Ad image

जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण व उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने ली शपथ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला सहित अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि वह खुद को अध्यक्ष नहीं, बल्कि जिले की जनता की सेवक मानकर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और सुविधाओं से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों का पूरा लाभ दिलाने के लिए ठोस पहल की जाएगी।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक विनोद कण्डारी, विधायक शक्ति लाल शाह, जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, प्रमुख राजेश नौटियाल, प्रमुख राजीव कण्डारी, भाजपा प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट, सुभाष रमोला, राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment