Ad image

डीएम टिहरी ने आपदा प्रभावित ग्राम पनेथ के विस्थापन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

टिहरी गढ़वाल: आज मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड थौलधार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत पलास के पनेथ के विस्थापन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित ग्राम पनेथ के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर, उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पनेथ गांव के विस्थापन को लेकर गांव के समीप ही चिन्हित की गई राजस्व भूमि का मौका मुआयना किया।

तहसीलदार मो. शदाब ने बताया कि ग्राम पनेथ के 21 परिवारों को विस्थापित किया जाना है, जिसमें से 6 परिवार अभी गांव में ही रह रहे हैं। इसके तहत प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा गांव को नई जगह पर विस्थापित किए जाने वाली जगह का समतलीकरण करने तथा बिजली, पानी एवं पैदल मार्ग की व्यवस्था करने की बात कही गई।

जिलाधिकारी ने गांव में रह रहे 6 परिवारों को प्राथमिकता पर विस्थापित करने तथा भूमि सुधार के तहत विस्थापित भूमि पर समतलीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सुनारगांव-मसेथ मोटर मार्ग पर मसेथ गांव में आपदा से घरों को हो रहे खतरे का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को नियमानुसार घरों की सुरक्षात्मक दीवार लगवाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, अधिशासी अभियंता लोनिवि चम्बा जगदीश खाती सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment