
टिहरी| टिहरी जिले में कांग्रेस पार्टी विगत 09अगस्त से लगातार भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा कर रही है, इसी क्रम में आज 12अगस्त को नई टिहरी के सुमन पार्क में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी को पुष्प अर्पित कर यात्रा शुरु हुई, यात्रा नई टिहरी के हनुमान चौक से होते हुए पैदल बादशाहीथोल पहुंची, यहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व प्रमुख भाग सिंह मखलोगा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके परिजनो को शॉल भेट कर सम्मानित किया गया, और फिर तिरंगा यात्रा पैदल चंबा पहुंची , चबा में भी अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी और वी सी गबर सिंह जी की प्रतिमाओं पर कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान को याद किया, यात्रा पूरे हुजूम के साथ “भारत माता की जय”, “विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे राष्ट्रीय नारों को गुंज्यामान करते हुए चंबा बाजार होते हुए कार्मल स्कूल होकर ब्लॉक रोड होते हुए वी सी गबर सिंह चौक पर सम्पन्न हुई।


जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने सफल पद यात्रा के लिए सभी कांग्रेस जनों का धन्यवाद देते हुए आह्वान किया कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है, जिन्होंने कभी तिरंगा नही लगाया आजकल वो घर घर तिरंगा लगा रहे है, अच्छा है उन्हे इतने वर्षो बाद देश का तिरंगा याद आया है। विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी ने कहा “कांग्रेस के महान नेताओ ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था, तभी हमे आजादी मिली, यह तिरंगा भी कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता पिंगली वैक्या ने निर्मित किया था, ओर कांग्रेस तभी से हमेशा तिरंगा फहरा ती भी है, ओर सम्मान भी करती है, इसलिए देश में तिरंगा ही चलेगा दोरंगा नही चलेगा”
श्री नरेन्द्र रमोला ने आज़ादी के शाहीदो को याद करते हुऐ, कांग्रेस पार्टी के इतिहास का वर्णन करते हुऐ तिरंगे को सैल्यूट किया।
श्री बिक्रम पवार जी ने कहा कि आज जरूरत है भारत को एक सूत्र में पिरोने की कुछ ताकते हमे आपस में लडा कर कमजोर करना चाहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्रीमती सोनिया गाँधी जी के नेतृत्व में 15मई 2022कोउदयपुर नव संकल्प में यह संकल्प ले लिया गया था कि कांग्रेस संपूर्ण देश में 09अगस्त से 15अगस्त तक “भारत जोड़ो”पदयात्रा करेगी, चुकी गांधी जी ने 80वर्ष पूर्व अंग्रजों भारत छोड़ो का नारा दिया था, और आज देश का नारा है “भारत जोड़ो”
श्री आनन्द सिंह बेलवाल ने आज़ादी में गांधी जी और नेहरू जी के अथक संस्मरण सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
देवेन्द्र नौडियाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिन साथियों ने अमूल्य सहयोग किया उनका आभार व्यक्त किया। यात्रा में प्रतापनगर विधान सभा से माननीय विधायक श्री बिक्रम सिंह नेगी जी, जिला अध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाअध्यक्ष, शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष, सूरज राणा, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्रचंद रमोला, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आंनदसिंहबेलवाल,पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, महिला जिलाध्य दर्शनी रावत, जिलापंचायत सदस्य जयवीररावत , भरतबुटोला,शिवी भंडारी, आशा रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार, पूर्व प्रमुख सोबन सिंहनेगी,पूर्व प्रमुख /महामंत्री विजय गुनसोला, वरिष्टनेता अरविंदमोहनसकलानी, उत्तमसिंहरावत,प्रदेश सचिव मुशरफ अली, प्रदेश सचिव कुलदीप पवार, शहरकांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवान, ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह रोतेला, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश लाल, ब्लॉक अध्यक्ष सबल सिंह राणा, मुर्तजा बेग, अशद आलम, युवक कांग्रेस जिलाअध्यक्ष कपिल जोशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम भट्ट, संतोष आर्य, बलबीर कोहली, पूर्व सैनिक गबर सिंह नेगी