Ad image

दिनेशपुर में ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव, मचा हड़कंप

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऊधमसिंह नगर। दिनेशपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ट्रक चालक का शव उसके ही कंटेनर के केबिन में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े एक कंटेनर में चालक मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया।

मृतक की पहचान अजय पाल (53) निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment