Ad image

चौड़ीकरण के कार्य में लापरवाही पर भड़के विधायक

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

बड़कोट। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण के कार्य व उसमें लापरवाही पर जताई नाराजगी।

यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा। इस कारण कई कठिनाइयाँ चारधाम यात्रा की राह में खड़ी हो रही हैं। पहले यहां कई जगहों पर डेंजर जोन नासूर बने हुए थे, यहां अब एक और नया डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही रोक दी गई है।

चौड़ीकरण कार्य के कारण यमुनोत्री हाईवे पर मानकों को ताक में रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है।

यमुनोत्री हाईवे पर पौलगाँव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य चल रहा हैए जिसके कारण यमुनोत्री हाईवे पर किसाला व खनेडा गांव की तलहटी पर अनियंत्रित पहाड़ कटान से हाईवे के ऊपरी हिस्से में चट्टान खिसकने से खतरा बढ़ गया है।
एसडीएम शालिनी नेगी ने राज्यहित जनहित में अधिकार का प्रयोग करते हुए एनएच व निर्माण एजेंसी को तेजी लाने को भी आदेशित किया है। विगत दिनों यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी चारधाम यात्रा के लिए चुनौती बन रहे किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर हो रहे चौड़ीकरण के कार्य व उसमें हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई थी।

Share This Article
Leave a Comment