कपकोट में बज्रपात से लगभग 400 बकरियों की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

बागेश्वर : जिले के कपकोट में अचनाक बिजली गिरने से लगभग 400 बकरियों की मौत की दुःखद सूचना है। जानकारी के अनुसार, कपकोट के ग्राम झुनी के पाँखुटॉप में ग्राम पेठी, चौड़ा, गासी, सूपी के ग्रामीणों की 400 बकरियों के वज्रपात से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। अचनाक हुए इस हादसे में चरवाहों को भारी नुकसान हुआ है। मौके पर राहत एवं बचाव की टीमें भेजी गई हैं जो ग्रामीणों के नुकसान का जायजा ले रही हैं।

सूचना के बाद कपकोट विधायक ने राजस्व एवं पशुपालन विभाग को घटनास्थल पर काश्तकारों के हुए नुकसान का मुआयना करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने बताया कि काश्तकारों के हुए नुकसान का यथाशीघ्र उचित मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाएगा। उधर सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी के लिए रवाना हुई मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया। मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

Share This Article
Leave a Comment