नज़र कानपुरी समेत पांच को धीरज सम्मान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रयागराज। नज़र कानुपरी (लखनऊ), मासूम रज़ा राशदी (ग़ाजीपुर), गोपीकृष्ण श्रीवास्तव (प्रयागराज), विजय लक्ष्मी विभा (प्रयागराज) और प्रभाशंकर (प्रयागराज) को वर्ष 2021 का जमादार धीरज सम्मान प्रदान किया जाएगा।

रविवार की शाम झलवा में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर के मशहूर गीतकार जमादार की याद में धीरज जन्मोत्सव-2021’ का आयोजन 20 अक्तूबर को होगा। गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि सेमिनार, कवि सम्मेलन और सम्मान समोराह का आयोजन राजरूपपुर स्थित अंबेडकर मार्ग पर किया जाएगा। बैठक में अंजनी कुमार गौतम, मधुबाला गौतम, अशोक कुमार, रेशादुल इस्लाम, शिवाजी यादव और अफसर जमाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment