उत्तराखंडराजनीति

संतोष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

चुनाव जीतने के लिए पूर्णकालिक, विधानसभा प्रभारियों और विधायकों को दिए टिप्स

नई टिहरी। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने विधानसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक ली। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पूर्णकालिक, विधानसभा प्रभारियों और विधायकों को टिप्स दिया। इस मौके पर पहली बार टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और डोल दमाऊ के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोर भरते हुए अभिनंदन स्वीकार किया।

चंबा के एक होटल में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महामंत्री संगठन बीएल संतोष समेत अन्य पदाधिकारियों का डोल-दमाऊ से स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री ने टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी से प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंद्रबदनी, कुंजापुरी, सुरकंडा, मां राजराजेश्वरी, टिहरी बांध की झील, फ्लोटिंग हट्स समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। कहा कि मैदान की भांति पहाड़ में भले मतदाता कम हो, लेकिन भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़ा क्षेत्र है। कहा कि चुनाव में तो प्रत्याशियों को ज्यादा पसीना बहना पड़ता होगा।पूर्णकालिकों ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में पड़े मत और वर्तमान में विधायकों की सक्रियता, कामकाज का बंद कमरे में फीडबैक दिया।

इसके बाद उन्होंने विधायकों की बैठक लेते हुए उनका रिपोर्ट कार्ड जाना। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यो की जानकारी दी। महामंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता को समर्पण भाव से जनसेवा कर लोगों का विश्वास जीतना चाहिए। कहा कि संगठन की शक्ति से ही हर चुनाव जीता सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 29 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चुवल संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। कहा कि अक्तूबर में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोर भरेंगे। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव लेकर पूरा रोडमैप तैयार है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विजय पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, यमुनोत्री केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, राज्यमंत्री संजय नेगी, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य डा. स्वराज विद्धान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा की सहप्रभारी मधु भट्ट, आदित्य कोठारी, रामशरण नौटियाल, चंद्रकिशोर मैठाणी, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, जगदंबा बेलवाल, उदय रावत, विजय कठैत, अतर सिंह तोमर, खेम सिंह चौहान, डा. प्रमोद उनियाल, दिनेश भट्ट, रघुवीर सजवाण, सुशील बहुगुणा, मगन सिंह बिष्ट, परमवीर पंवार, बुद्धि सिंह पुंडीर, विमला खंणका, अनीता कोठारी, कुसुम चौहान आदि उपस्थित थे।

 

समाचारको शेयर करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button