गंगा में बहे चार पर्यटक, पुलिस ने बचाया

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश। चेतावनी बोर्ड के बावजूद गंगा नदी में नहाने उतरे चार पर्यटकों की जान खतरे में पड़ गई थी। वह तो भला हो पुलिस आपदा राहत दल और पीएसी का जिन्होंने चारों बहेते पर्यटकों को रैस्क्यू कर उनकी जान बचा ली। यह चारों पर्यटक दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आये थे। मुनी की रेती थाना अंतर्गत गंगा किनारे लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर गंगा में नहाना चार पर्यटकों को भारी पड़ गया। तेज बहाव की चपेट में आकर एक पर्यटक गंगा में बहने लगा। जिसे बचाने के लिए अन्य तीन पर्यटकों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने चारों पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जान बचा ली है।

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मुनी की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच पर दिल्ली के चार पर्यटक चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर गंगा में नहाने के लिए चले गए। कुछ ही देर में एक पर्यटक गंगा की तेज धार की चपेट में आकर बहने लगा। जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक तीनों पर्यटक भी गंगा में कूद गए, लेकिन चारों पर्यटक गंगा में बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर पास में ही ड्यूटी कर रहे जल पुलिस आपदा राहत बल और पीएसी के जवानों ने एक रास्ते में गाइड की मदद से चारों पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाल उनकी जान बचा ली। मुनी की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पर्यटकों को बचाने वाली टीम में नंदन सिंह हरीश सुंदरिया और राफ्टिंग गाइड मुकेश पुंडीर शामिल

Share This Article
Leave a Comment