Ad image

अब मिलेगा गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। सूबे में तीन हजार बालिकाओं को आवेदन करने के बाद भी गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल पाया। अब चुनावी वर्ष में इन बालिकाओं के लिए खुशखबरी यह है कि उन्हें जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इसकी घोषण की है।

वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं और वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाओं ने आवदेन किया था। बावजूद इसके उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया।

अब मानसून सत्र के दूसरे दिन भोजनावकाश के बाद केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने नियम 58 में इस विषय को सदन मे रखा। इसके जवाब में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास रेखा आर्य ने बताया कि वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं और वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित थी। उन्होंने बताया कि 33216 बालिकाओं को 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment