Ad image

मसूरी में व्यू प्वाइंट से गिरा युवक, अस्पताल में मौत

Sarthak Prayash Admin
1 Min Read

मसूरी। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। शिवम मसूरी घूमने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस युवक के व्यू प्वाइंट से गिरने के कारणों की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment