गुलदार ने आबकी गांव में महिला पर किया हमला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रतापनगर, टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के आबकी गांव, पट्टी भदूरा में एक गुलदार ने 55 वर्षीय महिला पर हमला किया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई
बताया गया कि रात करीब 9 बजे महिला आंगन में पोते – पोतियों को खिला रही थी। बाघ घर की छत से कूदा, महिला के गर्दन पर वार किया और घसीटने लगा। इस बीच शोर-शराबा हुआ और गुलदार वहां से भाग गया। महिला को लंबगांव अस्पताल लाया ले जाया गया 55 वर्षीय महिला का नाम चंद्रमा देवी पत्नी अब्बल सिंह नेगी है।
घायल होने पर महिला अपने पोते पोतियों को ढूंढ रही है। ( वीडियो में आवाज सुनी जा सकती है ) बच्चे सुरक्षित हैं।
इसके बाद भी गुलदार एक कुत्ते को मार लेे गया। यह भी जानकारी मिल रही है कि शाम को आस पास के गांव में गुलदार दिखाई दिया था।

Share This Article
Leave a Comment