Uncategorized

फुटबॉल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने लगाई गोल की हैट्रिक

नई दिल्ली : सैफ चैंपयनशिप 2023 में भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को  4-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की है। बुधवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम पर खेले गए  हाईवोल्टेज मैच में कप्तान सुनील छेत्री का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने हैट्रिक पूरी कर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने भारत के लिए गोल की हैट्रिक लगा डाली।

भारतीय टीम ने शुरू से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। उसने पहले हाफ में ही दो गोल कर दिए। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में दूसरा गोल पेनल्टी पर किया। हाफटाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 रहा। टीम इंडिया इतने पर नहीं रुकी। उसने दूसरे हाफ में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छकाया। 74वें मिनट में छेत्री ने पेनल्टी को नहीं गंवाया। उन्होंने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। छेत्री के बाद उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

मैच के 45वें मिनट में मैदान में दोनों टीमों के बीच थोड़ी धक्का मुक्की वाली स्थिति भी बनी। दरअसल, भारतीय कोच की भिड़ंत पाकिस्तान खिलाड़ी से हो गई पाकिस्तानी खिलाड़ी जब थ्रो इन ले रहा था, तभी भारतीय कोच इगोर स्टिमैक ने गेंद को हाथ मार दिया। इसके बाद पाकिस्तान के इस खिलाड़ी आकर स्टिमैक से भिड़ गई। फिर भारतीय खिलाड़ी भी आ गए और काफी धक्का मुक्की हुई। मामला शांत होने के बाद मैच रेफरी ने भारतीय कोच को रेड कार्ड दिया। वहीं पाकिस्तान कोच को येलो कार्ड दिया गया। इसके साथ ही भारत के डिफेंडर संदेश झिंगन और पाकिस्तान के मिड फील्डर राहिस नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button