गुलदार ने वृिद्ध को बनाया निवाला, लोगों में फूटा गुस्सा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

पौड़ी के भट्टी गांव मे 75 वर्षीय महिला को गुलदार द्वारा निवाला बनाने के बाद इस क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश अब सातवे आसमान पर है ग्रामीण वन विभाग का घेराव कर गुलदार को आदमखोर घोषित कर इसे जल्द ढेर करने की मांग उठा रहे हैं जिससे उनका क्षेत्र गुलदार के हमलो से निजात पा सके दरअसल इस क्षेत्र में ये दूसरी घटना है जब गुलदार द्वारा एक और महिला को अपना निवाला बनाया गया हो इससे पूर्व भट्टी गांव के पास के गांव सपलोडी में गुलदार ने महिला को निवाला बनाया था जिसका नतीजा ये हुआ कि पिंजडे मे कैद हुए एक गुलदार को ग्रामीणों ने जींदा ही जला कर मार डाला वहीं अब इस क्षेत्र मं े दूसरी घटना होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश वन विभाग के उपर जमकर फूट रहा है ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है जिससे वे श्याम ढलने के बाद घरों में दुबक रहे हैं ग्रामीणों ने वन विभाग का घेराव कर गुलदार को जल्द आदमखोर घोषित कर यहां शिकारी दल को तैनात कर गुलदार को ढेर करने की मंाग की है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार उनके हत्थे चढा तो वे स्वयं ही उसे ढेर कर देंगे वहीं ग्रामीणों को डीएफओ गढवाल वन प्रभाग ने भरोसा दिलाया है कि गुलदार को आदमखोर घोषित किये जाने के प्रकिया गतिमान है जैसे ही गुलदार को ढेर करने की प्रमीशन उन्हे मिलेगी वैसी ही शिकारी दल को भी यहां तैनात कर दिया जायेगा फिल्हाल इस क्षेत्र में पिंजडा लगाकर वन विभाग की टीम गस्त कर गुलदार की चहलकदमी पर नजर रखरकर ग्रामीणों को सुरक्षा देगी डीएमओ ने ग्रामीणों से भी अपील कि है कि वे अकेले घर से बाहर न जायें।

Share This Article
Leave a Comment