हुकम सिंह खाती पंचतत्व में विलीन, कोटेश्वर घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

गजा से डी पी उनियाल की रिपोर्ट।

नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती के ससुर ग्राम माणदा निवासी वर्तमान समय में विगत कई वर्षों से गजा बाजार में निवासरत 93 वर्षीय हुकम सिंह खाती का अपने निवास पर कल शाम को निधन हो जाने के बाद आज उनका दाह संस्कार कोटेश्वर घाट पर किया गया। उनके बेटे सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती व रविन्द्र सिंह खाती ,एवं भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने पिता के शव को मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । मिलनसार व मधुर स्वभाव के हुकम सिंह खाती के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल , प्रमुख फकोट राजेंद्र सिंह भंडारी, चम्बा श्रीमती शिवानी विष्ट ने दूरभाष से संवेदना व्यक्त की है ।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह,मंडल महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, व्यापार सभा गजा विनोद सिंह चौहान,कुंवर सिंह चौहान,मानसिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, राजेंद्र राणा, आनंद सिंह खाती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, सिविल सोसायटी नकोट के विक्रम सिंह रावत ने भी संवेदना व्यक्त की है ।

Share This Article
Leave a Comment