Ad image

सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड, देहरादून की मासिक बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव रमेंद्रसिंह पुण्डीर ने किया। बैठक में निम्न विन्दुओं पर निर्णय लिया गया।

1- जिन चिकित्सालयों में गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत दी जा रही चिकित्सा सुविधा बन्द की गयी है,जैसे ग्राफिक एरा,हिमालयन,कैलाश आदि,इनमें अभी तक चिकित्सा सुविधा बहाल न होने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की हठधर्मिता के लिए बैठक में सदन द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया तथा ऐसे सभी चिकित्सालयों में शीघ्र चिकित्सा सुविधा बहाल करने की मांग की गयी है।

2- जिन पेंशनरों की आयु 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी है गोल्डन कार्ड के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड भी बना सकते हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधा आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत भी दी जा सकती है।ऐसे पेंशनर्स/पारिवारिक पेन्शनरों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की गयी।*

3- दिनांक 11-05-2025 को सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड की शाखा नौगांव जनपद उत्तरकाशी का त्रैवार्षिक अधिवेशन होना निश्चित हुआ है। इसी के साथ-साथ शाखा नैनबाग जनपद टिहरी गढ़वाल का भी त्रैवार्षिक अधिवेशन दिनांक 12-05-2025 को होना है जिसमें उन शाखाओं के अधिक से अधिक सेवा निवृत्त सदस्यों को भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया है।

4-हुकम सिंह नेगी सेवा निवृत्त धावक सिंचाई विभाग के अवशेष का भुगतान न होने पर दिनांक 19-05-2025 को कोषागार देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय जो पूर्व में लिया गया है के क्रम में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारियों/सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गयी है। बैठक में प्रतिभा कुल्हान,सरस्वती बिष्ट एवं नीरा डोभाल ने सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को आर.एस. परिहार,एम.एस.गुसाइँ,रोशन सिंह,चन्द्र प्रकाश,मोहन सिंह रावत,जबर सिंह पंवार, आर.एस. विरोरिया, चन्द्रमोहन उनियाल, विजय सिंह रावत,हुकम सिंह नेगी,एन.एस.वर्मा,विक्रम सिंह चौहान,डी.के.गौड,हुकमसिंह गुसांई,गबर सिंह रावत,दिनेश बहुगुणा,नीरा डोभाल,ओमप्रकाश जिझोरिया आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment