Ad image

विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

डी पी उनियाल गजा

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाई स्कूल पेंदार्स मे ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद शिक्षक जगत सिंह असवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने अभिभावकों एवं बच्चों को योगासन करने के लाभ भी बताये,बताया कि योगासन करने से हम अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं,तथा बहुत सारे रोगों से निदान पा सकते हैं,शिक्षक जगत सिंह असवाल ने अभिभावकों एवं बच्चों को वृक्षासन, ताडासन, वज्रासन, अनुलोम, विलोम, कपालभाति, आदि अनेक प्रकार के योगासन कराये ।

अभिभावकों एवं बच्चों ने योगाभ्यास कर अधिक से अधिक योग जानकारी हासिल की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश दत्त चमोली, सहायक अध्यापक हरिकृष्ण शाह, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शेषवाल ने भी अभिभावकों व छात्र छात्राओं को योगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, अपने सम्बोधन मे कहा कि ‘ करें योग, रहें निरोग ‘ ही जीवन का मूल मंत्र है, योग कार्यक्रम में महेंद्र सिंह पयाल, देव सिंह पंवार, विनोद विजल्वाण, श्रीमती मीना देवी, कमला देवी, उर्मिला देवी, आशा, सोहनलता, कंचन देवी, सुषमा, सीता, दीपा, रानी, आइसा, अंशिका, साक्षी, ईशा, संजना, रमिता, सिमरन, अंजलि, कनक, सोनिका, सलोनी, कोमल अनिल, शिवम सहित कई पूर्व छात्र शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment