Ad image

देहरादून में ज्वेलर्स से लाखों की लूट

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
देहरादून: राजधानी में अपराधी बेखौफ है। कहीं हत्या तो कहीं लूट की वारदात सामने आ रही है। बड़ी लूट की घटना अब दून से सटे थाना सेलाकुई क्षेत्र से आ रही है। यहां बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने पिस्टल के दम पर ज्वेलरी की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, इस लूट की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलाकुई के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित वेलकम ज्वेलर्स के नाम से मुस्तकीम की सुनार की दुकान है। जहां बदमाशों ने दुकान मालिक मुस्तकीम के बच्चे को बंदी बनाकर तिजोरी पर हाथ साफ किया. उसके बाद बदमाश मुस्तकीम के सिर पर पिस्टल की बट से वार करके फरार हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश 9 किलो चांदी, 90 ग्राम सोना और 65 हजार कैश लेकर चंपत हो गए।
Share This Article
Leave a Comment