Ad image

उत्तरकाशी से भी सम्मेलन में पहुंचेंगे कुड़ियाल बंधु

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी । अपनी जड़ों से जुड़ने की चाहने कुड़ियाल बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने का काम शुरू कर दिया है। कुड़ियाल बंधुओं के इतिहास को खंगालने तथा वंशावली को तैयार करने के लिए अप्रैल को ऋषिकेश में कुड़ियाल बंधुओं का सम्मेलन आहूत किया जा रहा है। इसमें उत्तरकाशी भें रहने वाले कुड़ियाल बंधु भी शिरकत करेंगे। यह निर्णय उत्तरकाशी में हुई बैठक में लिया गया ।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुड़ियाल की पहल एवं महावीर प्रसाद कुड़ियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वंशावली तैयार करने को ऐतिहासिक कदम बताया गया। बैठक में लोकेन्द्र कुड़ियाल ने विभिन्न स्थानों में बसे कुड़ियाल बंधुओं के बरे में विशद जानकारी दी। कहा कि यह वंशावली एक ऐतिहासिक दस्तावेज होगा। महावीर प्रसाद कुड़ियाल ने कुड़ियाल बंधुओं के कई उपलब्धियों को रेखांकित किया। जीतेन्द्र कुड़ियाल ने आराकोट में बसे कुड़ियाल परिवार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। हरीश कुड़ियाल ने भी कई जानकारियां साझा की। बैठक में तय किया गया कि ऋषिकेश में आठ अप्रैल को होने वाले समागम में कुड़ियाल बंधुओं के सभी परिवार के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर माघवानंद कुड़ियाल हितेन्द्र कुड़ियाल ‘ , नवीन कुड़ियाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment