Ad image

मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन मुख्यालय ने डोईवाला टाउनशिप योजना पर दिया स्पष्टीकरण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून: मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन मुख्यालय, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग देहरादून ने अवगत कराया है कि राज्य में अमृत 1.0 एवं अमृत 2.0 तथा ई.ओ.डी.बी. अन्तर्गत प्रदेश के समस्त स्थानीय निकायों हेतु नियोजित विकास के लिये मास्टर प्लानिंग का कार्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत सिर्फ एवं सिर्फ उस क्षेत्र के विकास हेतु भविष्य की रूपरेखा का पब्लिक डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है, जिसमें इन्फास्ट्रचर प्लानिंग की योजना बनाई जाती है।

अवगत कराना है कि वर्तमान में जनपद देहरादून अन्तर्गत डोईवाला क्षेत्र में कोई भी टॉउनशिप इत्यादि योजना स्वीकृत नहीं है एवं ना इस हेतु कोई भी प्रारम्भिक सर्वे कार्य इत्यादि गतिमान है तथा यदि भविष्य में वहाँ के नियोजित विकास हेतु कोई टाउनशिप इत्यादि योजना बनाई भी जाती है तो उसमें इन्फास्ट्रचर कार्यो (यथा- मार्ग, विद्युत, जल, सीवर इत्यादि) के अतिरिक्त कोई भी भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित नहीं होगा।

Share This Article
Leave a Comment