Ad image

मैक्सवाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छा गया है।
 बता दें कि आज सुबह के समय गुप्त से छेनागाड़ जा रहा मैक्स वाहन छेनागाड़ से लगभग दो किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस व डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
वाहन में केवल चालक सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटियों उम्र 46 ही मौजूद था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीडीआरएफ और पुलिस की टीम शव को लेकर सड़क मार्ग पहुंची, जिसके बाद पंचायतनामा सहित अन्य कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
Share This Article
Leave a Comment