Ad image

सरकार की उपलब्धियों की पोटली लेकर जनता के बीच पहुंचे विधायक

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

उत्तराखंड की भाजपा सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के एक साल में हुए ऐतिहासिक कार्यों का लेखा जोखा लेकर विधायक गण तथा मंत्री गण अपनी अपनी विधान सभाओं में जनता के बीच है,एक साल नई मिशाल कार्यक्रम के निम्मित गंगोत्री विधान सभा के  विधायक श्री सुरेश चौहान जी ने कल बुधवार को विकास खंड भटवाड़ी के ब्लॉक सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास योजनाओं की स्टाल का विधिवत उद्घाटन किया ,अपने संबोधन में  विधायक जी ने सभी अधिकारी कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा सरकार के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को सिद्ध करने में सहयोग करें। सरकार शोषित,वंचित,पिछड़े तथा गरीब के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अपने इस एक साल के कार्यकाल में चाहे उत्तरकाशी में बस अड्डा हो,तीन हेलीपैड की संस्तुति,उत्तरकाशी जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन ,२५करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले ५०बेड का आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अस्पताल की संस्तुति,गंगोत्री,धराली, मांडोे तथा इंद्रावती में फ्लड वर्क, जोशियाडा में डबल लेन के पुल की डीपीआर को संस्तुति के लिए भारत सरकार में भेजने,अनेक सड़के तथा पुरानी सड़कों के डामरीकरण के लिए धन आबंटन सहित अनेक अगिनित कार्यों का लेखा जोखा लोगों के बीच रक्खा।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है कठोर नकल विरोधी अध्यादेश लाकर सरकार ने नकल माफियाओं को कड़ा संदेश दिया है आज नकल में संलिप्त ६०से अधिक लोग जेल में है तथा उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है।विधायक जी ने कहा कि जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए वह दिनरात काम करते रहेंगे।बाद में विधायक जी मां भगवती बगमुंडी देवी रैथल तथा खंडद्वारी माता मंदिर हीना में दर्शन करने पहुंचे,रात्रि ७बजे माननीय विधायक जी रामलीला मैदान उत्तरकाशी में राष्ट्रीय संत श्री गोपाल जी महाराज की कथा में पहुंचे और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।आज गुरुवार को माननीय विधायक जी धोंत्री (गजना)में विकास मेले का उद्घाटन करने के बाद दोपहर १बजे पुन गौ कथा में सम्मिलित होंगे आप सभी विधानसभा के निवासी आज कथा में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करें ।

Share This Article
Leave a Comment