Ad image

मुकुल बडोनी की अद्भुत चित्रकारी बढ़ा रही उत्तराखंड का गौरव

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

गंगा दशहरा पर्व महोत्सव में गंगा रत्न 2025 से सम्मानित प्रतिभाशाली व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत श्री मुकुल बडोनी जी चित्रकारी में महासितारे हैं। जो रंगों की मदद और अपने हाथों के हुनर से किसी भी बेजान दिवार पर ब्रश मारकर उसे ऐसा बना सकते हैं कि देखने वाला देखता रह जाए। आज तक इन्होंने उत्तराखण्ड के कई जिलों में विभिन्न जगहों और बहुत सी दीवारों पर अपनी कलाकारी दिखाई है, इसलिए इन्हें दूर-दूर से लोग चित्रकारी के लिए बुलाते हैं।

जी 20 सम्मेलन के दौरान नरेन्द्रनगर में उनकी वाले पेंटिंग को विदेशियों ने भी खूब प्रशंसा दी। खासकर उत्तराखंड की संस्कृति, महिलाओं के परिधान व आभूषणों हूं बा हू उकेर देते हैं। गंगा मां पर भी अद्भुत चित्रकारी बनाते हैं। कोविड 19 वैश्विक महामारी के दौरान उनकी वाल पेंटिंग संक्रमण रोकथाम में प्रभावी रही। मुकुल बडोनी को चित्रकारी के फील्ड पद्मश्री नागरिक अलंकरण के लिए नामांकन किया जाना चाहिए इससे ये मिसाल बनकर उत्तराखंड के युवाओं को और अधिक प्रेरणा देंगे।

Share This Article
Leave a Comment