मत्स्य पालकों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय मत्स्य दिवस

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी : मत्स्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को गंगोरी मत्स्य फार्म में मत्स्य पालकों के साथ राष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली सहायक निदेशक मत्स्य यूपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत चेन्नई से देशभर के 176 परियोजनाओं का वर्चुअली उद्वघाटन किया। इसके साथ ही जनपद में भी फिश सीड रैंचिंग प्रोग्राम का भी विधिवत उदघाटन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मत्स्य पालन स्वरोजगार का अच्छा साधन है। उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देशित किया कि जनपद में मत्स्य पालन के इच्छुक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मत्सय पालकों को निशुल्क मत्सय बीज वितरित किए। तथा गंगा नदी में भी मत्स्य बीज का संचय किया गया।

Share This Article
Leave a Comment