Ad image

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण से शिष्टाचार भेंट की

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने आज पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने नागेंद्र चौहान को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नागेंद्र चौहान का यह दायित्व संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि हम सब मिलकर पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने भी संगठन को और सशक्त करने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment